ओवरस्पीडिंग : सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक ट्रॉमा सेंटर रेफर
अलग-अलग जगहों पर हुईं घटनाएं
हैदरगढ़/ बाराबंकी, अमृत विचार। दो अलग-अलग जगह पर हुईं सड़क दुर्घटना के दौरान ड्राइवर व कंडेक्टर समेत तीन लोग घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हैदरगढ़ पहुंचाया गया। जहां पर मौजूद चिकित्सक ने एक ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल तो वही दूसरे ड्राइवर को लखनऊ ट्राॅमा सेन्टर के लिए रेफर कर दिया है।
पहली घटना कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुई। जनपद कन्नौज थाना छिबरामऊ हरकरन पुर गांव निवासी सत्येंद्र कुमार सक्सेना पुत्र राम रतन सक्सेना हेल्पर सोनू गाड़ी के साथ पटना से माल लोडिंग कर लखनऊ जा रहा था की तभी चालक को नींद आ जाने की वजह से पहले से खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस दुर्घटना के दौरान जहां ट्रक के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक चालक व हेल्पर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पाकर मौके पर पहुंचे यूपीडा के कर्मचारियों ने घायल दोनों युवकाें को कंटेनर से बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक सत्येंद्र कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हेल्पर को मामूली चोट आई। जिससे उसका सीएचसी पर इलाज चल रहा है। दोनों युवक खतरे से बाहर बताए जा रहे है। वही दूसरी घटना कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के करौंदिहा गांव के पास घटित हुई। मंगलवार की रात करीब 2 बजे भिटरिया से हैदरगढ़ की तरफ आ रहा ट्राला अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। इस हादसे में कोतवाली हैदरगढ़ जमुनीपुर मजरे सोनिकपुर निवासी कुलदीप पुत्र रमेश कुमार 18 वर्ष घायल हो गए।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्राला को खीचकर बाहर निकाला और।एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सी एच सी हैदरगढ़ पहुंचाया गया जहां पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया है।
यह भी पढ़ें- दो घंटे की बारिश से ब्लॉक समेत कई कार्यालय परिसर डूबे :पानी के बीच आते-जाते दिखे मरीज व फरियादी
