कटनी: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की परेड में शामिल SAF के प्रधान आरक्षक की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झिंझरी स्थित पुलिस के खेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह की परेड में शामिल एसएएफ के प्रधान आरक्षक मनोज यादव की परेड के बाद हृदय गति रूकने से मौत हो गयी। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रधान आरक्षक आज परेड में शामिल हुआ था। परेड समाप्त होने के बाद मनोज यादव पुलिस लाइन स्थित अपनी बैरक में पहुंचा। इसके बाद उसे सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। उसे तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के नए DGP बने आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात

संबंधित समाचार