टनकपुर: देवीधुरा आषाढ़ी मेले का हुआ भव्य शुभारंभ, बग्वाल 19 को 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। 11 दिन चलने वाले उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध पौराणिक देवीधुरा बग्वाल आषाढ़ी मेले की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने हनुमान मंदिर के निकट मुख्य गेट पर फीता काटकर देवीधुरा बग्वाल मेले का शुभारंभ किया।  

महिलाओं ,स्कूली बच्चों द्वारा पारम्परिक परिधानों में मंदिर प्रांगण तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। मेले का मुख्य आकर्षण रक्षाबंधन पर्व पर होगा जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पाषाण युद्ध के साक्षी बनेंगे।

शुक्रवार को मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा  ने मां वाराही के दर्शन कर पूजार्चना की और देश,राज्य व जनपद की खुशहाली व शांति की कामना की।कहा की मां वाराही की असीम कृपा जनपदवासियों पर बनी रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम में आए अतिथियों का संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा के छात्रों तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा मनमोहन स्वास्तिक वचन कर स्वागत किया गया।

टम्टा ने कहा कि मां वाराही की असीम कृपा से ही मुझे इस पावन मेले का शुभारंभ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस मेले को हम आने वाले समय में और भी बेहतर बनाएंगे। 

मंत्री ने कहा कि चम्पावत के केदारनाथ से रीठाखाल तक सड़क के निर्माण के लिए धनराशि की व्यवस्था शीघ्र कराई जाएगी। पनिया से रीठाखाल सड़क में शासन से शीघ्र कार्यवाही कर कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रीठाखाल में ग्रामीण बैंक की शाखा एवं एटीएम खोले जाने के लिए भी कार्यवाही की जाएगी।  

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने कहा कि मेले को भव्य एवं सुंदर बनाने के लिए हम मिलकर कार्य कर मेले को संपन्न करेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पाटी सुमनलता, जिलाध्यक्ष भाजपा निर्मल माहरा, अध्यक्ष मां वाराही मंदिर कमेटी मोहन सिंह बिष्ट, सदस्य जिला पंचायत सीमा विश्वकर्मा, जिलाधिकारी नवनीत पांडेय, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी पाटी रिंकु बिष्ट, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सतीश पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता हरगोविंद बोहरा, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष राजू बिष्ट, ग्राम प्रधान देवीधुरा अशोक बिष्ट,पूर्व अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, पीठाचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक बिष्ट द्वारा किया गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज