कृषि विश्वविद्यालय में 18 अगस्त को सीएम योगी बाटेंगे टैबलेट और स्मार्ट, 14 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास एवं लोकार्पण
अयोध्या, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 अगस्त को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आएंगे। सीएम यहां आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेले में युवाओं को संबोधित करेंगे। युवा महोत्सव में छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरित करेंगे। इस मौके पर उनके साथ कृषि और जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख एवं कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने समिति के अध्यक्षों और सदस्यों के साथ आज को बैठक की। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्वविद्यालय की कुल 14 परियोजानाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। नरेंद्र उद्यान में पौधरोपण करने के साथ-साथ कृषि विश्वविद्यालय के 1387 बच्चों को टैबलेट वितरित करेंगे।
कुलपति ने बताया कि इस अवसर पर लगभग 65 हजार युवाओं को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए देशभर से लगभग 100 कंपनियां कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। बाहर से आए हुए युवाओं के बैठने का इंतजाम एवं देखभाल के लिए विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट जगह-जगह पर मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ेः 116 देश मंकी पॉक्स की रडार पर, भारत में भी बढ़ सकता है इसका खतरा... WHO ने जारी की चेतावनी
