Fatehpur Crime: कमरे में मिला बुजुर्ग का शव...कान से बह रहा था खून, पत्नी ने जेठ पर लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कान से बह रहा था खून, असोथर का मामला

फतेहपुर, अमृत विचार। असोथर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में एक बुजुर्ग का शव उनके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए है कि उनके जेठ ने हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया।

मृतक की पहचान गांव निवासी जवाहर लाल के रूप में हुई है। सुबह जब उनकी पत्नी श्यामकली ने कमरे में जाकर देखा, तो शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और मृतक के कान से खून बह रहा था। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर अन्य परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पत्नी श्यामकली ने आरोप लगाया कि गुरूवार को जमीन को लेकर उनके जेठ के साथ झगड़ा हुआ था। उसी विवाद के बाद जेठ ने हत्या की और शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। 

थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया शिव सिंह की तहरीर के अनुसार उनके पिता जवाहर लाल गुरूवार रात नए मकान में सोने चले गए थे। सुबह छह बजे जब उनकी मां श्यामकली ने कमरे में जाकर देखा, तो शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। कान से खून बह रहा था और शरीर पर भी खून लगा था। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार