Fatehpur Crime: महिला का शव नहर में मिला...पूर्व में भी मिले चुके कई शव, नहीं हो सका खुलासा
बहुआ के पास नहर कोठी की नहर में मिला शव
फतेहपुर, अमृत विचार। महिला का शव नहर में मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस शव की शिनाख्त व मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
ललौली थानाक्षेत्र के बहुआ के समीप नहर कोठी की नहर में अज्ञात महिला का शव उतराते हुए ग्रामीणों ने देखा। लोगो ने महिला की हत्याकर नहर में शव फेंके जाने की आशंका जताई है। महिला के दाए हाथ में सोनेलाल और छोटकी लिखा हुआ है। महिला नाक में नथुनी, कान में बाली, हाथ में हरी और पीली चूड़ी पहने हुए है।
महिला स्लेटी सलवार, काली कुर्ती और पैर में तोड़िया पहने हुए है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। इस मामले में थानाध्यक्ष बच्चेलाल ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Kanpur: बाइक से आए चोर, अहिरवां चौकी के सामने से चोरी की वारदात कर हुए फरार, पुलिस पर लगे ये आरोप...
