बरेली: कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद बरेली के डॉक्टर्स में भी आक्रोश, हड़ताल का एलान

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार। कोलकाता में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गई, इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, लेकिन डॉक्टर जगत में इस हृदय विदारक घटना को लेकर भारी आक्रोश है। ऐसे में शुक्रवार को आईएमए सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।

आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) के ओर से शनिवार को सुबह 6 से रविवार सुबह 6 बजे तक पूर्ण हड़ताल किया जाएगा और इस दौरान शहर के अधिकतर अस्पताल में केवल इमरजेंसी सुविधाएं दी जाएंगी और वहीं शनिवार को सुबह 11 बजे आईएमए भवन परिसर से कलेक्ट्रेट से सांकेतिक धरने के साथ रैली भी निकालते हुए डीएम रविंद्र कुमार को आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम रविंद्र कुमार को सौंपा जाएगा। और साथ ही बताया कि जूनियर डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी ने एक बार फिर निर्भया कांड को जहन में जगा दिया है, इस घटना से पूरे देश के डॉक्टरों में रोष है। प्रेसवार्ता में सचिव डॉ. गौरव गर्ग, उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमारी मित्तल, डॉ. अतुल श्रीवास्तव और डॉ. अनूप आर्य मौजूद रहे।

संबंधित समाचार