लखनऊ: युवक ने सड़क पर रेता गला, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
खून से लथपथ घायलवस्था में पहुँचाया गया अस्पताल, भर्ती कर चल रहा है इलाज
लखनऊ। राजधानी के मानक नगर क्षेत्र के आरडीएसओ कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक 40 वर्षीय अधेड़ ने सरेराह सड़क पर ब्लेड से अपना गला रेत दिया और जोर जोर से चिल्लाने लगा। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो सिरफिरा पास में पड़ी पेड़ की डंठल उठा लिया और उससे अपने गले को फैलाने लगा।
पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो चीख चीख कर कहता रहा कि मेरे पास मत आओ वर्दी गन्दी हो जाएगी। बमुश्किल से मानक नगर पुलिस ने सिरफिरे पर काबू पाया और एम्बुलेंस बुला सिरफिरे को लोकबंधु अस्पताल भेजा जहाँ सिरफिरे का भर्ती कर चल इलाज चल रहा है।
मानक नगर थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि घायल युवक मोहम्मद इरफान धर्मलपुर सोहरावल जनपद फैजाबाद का रहने वाला है जो शुक्रवार दोपहर मेहंदी खेड़ा आरडीएसओ कॉलोनी के पास अपना गला रेत लिया था जिसे उपचार के लिए लोकबंधु अस्पताल भर्ती कराया गया है लखनऊ कैसे पहुंचा और परिवार का कोई सदस्य लखनऊ रहता है या नहीं कि जानकारी जुटाई जा रही।
यह भी पढ़ें:-मायावती का ऐलान- जम्मू-कश्मीर में बसपा अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव
