कोलकाता रेप कांड को लेकर बहराइच में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च, ममता सरकार पर लगाए यह आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म की घटना को लेकर शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा ने मौन जुलूस व कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला संयोजक रंजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहर के महिला महाविद्यालय से शहीद स्मारक तक मौन जुलूस व कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल रही।

cats

 महिला मोर्चा संयोजक ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत दु:ख की बात है कि जिस राज्य की मुख्यमंत्री स्वयं एक महिला हो इसके बावजूद ऑन ड्यूटी एक डॉक्टर की निर्ममता से दुष्कर्म कर हत्या कर दी जाती है और सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं करती। पूरे पश्चिम बंगाल में अराजकता और भय का माहौल है। वहां पर अत्याचार की पराकाष्ठा हो रही है। 

इस घटना से आम जनमानस बहुत ही आहत है और हम सब मांग करते हैं कि दोषियों कि जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर उससे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इस विरोध प्रदर्शन में ज्योति सिंह, प्रियंका रावत, रेखा श्रीवास्तव, अभिलाषा वर्मा, मीना द्विवेदी, संतोष, मोहिनी सोनी, डिंपल जैन, पूनम अग्रवाल समेत सैकड़ो भाजपा पदाधिकारी और महिलाएं उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें:-समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल की ‘निंदनीय’ पोस्ट पर अमित मालवीय ने दायर की याचिका, जानें मामला

संबंधित समाचार