खेलों की शक्ति का उपयोग सामाजिक उद्देश्यों के लिए किया जाना चाहिए : मुहम्मद यूनुस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने शनिवार को कहा कि खेलों की शक्ति का उपयोग सामाजिक उद्देश्यों के लिए किया जाना चाहिए जैसा कि पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान किया गया था। पेरिस 2024 और उसके साझेदारों ने ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों को आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरण की दृष्टि से एक जिम्मेदार प्रतियोगिता बनाने का निर्णय लिया है। 

नोबेल पुरस्कार विजेता यूनुस ने कहा, ‘मैं खेलों की शक्ति का उपयोग सामाजिक उद्देश्यों के लिए करने के लिए प्रोत्साहित करता रहा हूं। मुझे खुशी है कि पेरिस ओलंपिक 2024 ने इस पर ध्यान दिया। पेरिस ओलंपिक 2024 के साथ हमने ओलंपिक की एक नई अवधारणा बनाई- सामाजिक व्यवसाय ओलंपिक।’’ यूनुस (84 साल) ने ये टिप्पणियां तीसरे ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ को संबोधित करते हुए की जिसे भारत ने वर्चुअल रूप से आयोजित किया। जब ढाका में छात्रों के नेतृत्व में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई तब यूनुस पेरिस में थे। आठ अगस्त को बांग्लादेश में नई सरकार के अंतरिम प्रमुख नियुक्त किए जाने के बाद यूनुस को पेरिस में अपना प्रवास बीच में ही छोड़कर वापस ढाका लौटना पड़ा। 

यूनुस ने कहा, ‘‘पेरिस ओलंपिक को एक सामाजिक व्यवसाय ओलंपिक के रूप में डिजाइन किया गया था। ग्लोबल साउथ के रूप में हम खेलों की सामाजिक शक्ति को उजागर करने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : दक्षिणी लेबनान पर इजराइल का हमला, महिला और दो बच्चों सहित 10 लोगों की मौत 

संबंधित समाचार