कासगंज : पिछड़ों और दलितों का अधिकार हड़पना चाहती है भाजपा -श्याम लाल पाल

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

संविधान मान स्तंभ जनसभा में सपाइयों ने संविधान बचाने का किया आहवान

कासगंज, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी की संविधान मान स्तंभ सभा शहर के अमांपुर रोड स्थित गार्डन में हुई। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी एवं उनकी सरकारों पर दलितों, पिछड़ों का अधिकार छीनने का आरोप लगाया। अधिकार के लिए एकजुट रहने का आहवान किया। प्रथम बार पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने गरमजोशी के साथ स्वागत किया।
 
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि भाजपा की तानाशाही सोच और पिछड़े, दलितों के अधिकार हड़पने के रवैये ने देश को संविधान की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया है। भाजपा की सरकारें आम जनता के अधिकारों पर डाका डाल रही हैं। वोट और जाति की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा दलितों और पिछड़ों का वोट तो लेती है, लेकिन उनकी भावनाओं की कदर नहीं करती। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने अधिकारों के लिए एकजुट रहें। समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाएं। प्रोफेसर लक्ष्मण यादव ने कहा कि संविधान सभी को समानता का अधिकार दिलाता है। संविधान नहीं होता तो आज भी दलित और पिछड़ों के साथ अत्याचार होता। सांसद देवेश शाक्य एवं सपा के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, पूर्व मंत्री मानपाल सिंह, विधायक नादिरा सुल्तान ने भी सभा को संबोधित किया। वक्ताओं ने समाजवादी पार्टी को आम जनता का हितैषी बताया। पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, सत्यभान सिंह शाक्य, सोरन सिंह बघेल, हसरत उल्ला शेरवानी, प्रवेंद्र राणा, संतोष यादव, कैलाश यादव प्रधान, विनोद बघेल, मनोज यादव, अविनाश, देवप्रकाश लोधी, मुनेंद्र शाक्य, दिनेश शाक्य, चाहत मिया, परवेज जुबैरी, गौरव यादव, डा. महाराज सिंह, कमल सिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज