PCS J मुख्य परीक्षा का संशोधित परिणाम घोषित, 5 अभ्यर्थी हुए सफल, जानिए कब होगा इंटरव्यू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मुख्य परीक्षा-2022 में कुल 50 अभ्यर्थियों की कॉपियां एक-दूसरे से बदले जाने के मामले में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से पांच अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सफल घोषित हुए हैं। शनिवार को आयोग ने संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। 

बतादें कि उक्त मामाला पूर्व से ही न्यायालय में लंबित चल रहा है। पीसीएस जे मुख्य परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में एक बंडल पर गलत कोडिंग किये जाने का  मामला सामने आया था। जिसके कारण उसमें रखीं 50 अभ्यर्थियों की कॉपियां एक-दूसरे से बदल गई थीं। वहीं 25-25 अभ्यर्थियों को खाते में एक-दूसरे के नंबर अंकित हो गए थे। 

अभ्यर्थी श्रवण पांडेय ने जब सूचना के अधिकार के तहत अपनी कॉपियां देखीं थी तो उसमें किसी दूसरे की हैंडराइटिंग पाई गई थी। इसके बाद अभ्यर्थी ने न्यायालय में याचिका दाखिल किया था और मामला न्यायालय में जाते ही आयोग ने आंतरिक कमेटी  को यह जांच दी थी, जिसमें कॉपियों की अदला-बदली खुलासा हुआ था। 

आयोग ने मुख्य परीक्षा में शामिल सभी 3019 अभ्यर्थियों को कॉपियां देखने के लिए बुलाया है। वहीं रिजल्ट का परीक्षण भी शुरू करा दिया है। इसी आधार पर अब पांच नए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए घोषित किया गया है। जल्द ही इंटरव्यू का कार्यक्रम घोषित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: नाबालिग बेटी से दरिंदगी करने वाले बाप को 20 साल की जेल, 50 हजार अर्थदण्ड

संबंधित समाचार