बरेली : खानकाह ए नियाजिया के नए प्रबंधक को लेकर मंथन शुरू, शब्बू मियां के निधन के बाद पद हो गया खाली
44 साल प्रबंधक रहे शब्बू मियां के निधन के बाद पद हो गया खाली
बरेली, अमृत विचार। सूफी विचारधारा से जुड़ी खानकाह-ए-नियाजिया के प्रबंधक हाजी शब्बू मियां नियाजी का लंबी बीमारी की वजह से मंगलवार शाम इंतकाल हो गया था। बुधवार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। शब्बू मियां के इंतकाल के बाद अब खानकाह-ए-नियाजिया के नए प्रबंधक को लेकर मंथन शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि खानकाह-ए-नियाजिया के सज्जादानशीन अब नए प्रबंधक का नाम तय करेंगे।
44 साल से खानकाह-ए-नियाजिया के प्रबंधक की जिम्मेदारी संभाल रहे शब्बू मियां के इंतकाल के बाद अब नए प्रबंधक के नाम को मंथन किया जा रहा है। खानकाह के मौलाना कासिम मियां नियाजी ने बताया कि नए प्रबंधक को लेकर सज्जादानशीन हजरत मेहंदी मियां ही फैसला करेंगे। जल्द ही नए प्रबंधक के नाम का एलान कर दिया जाएगा।
