कासगंज: सिकंद्राराऊ रोड पर कांवड़ियों के जत्थे पर हमला, कई घायल
पुलिस ने संभाला मोर्चा, बॉर्डर तक सुरक्षित निकाला गया कावड़ियों का जत्था
कासगंज अमृत विचार। सावन का अंतिम सोमवार को लेकर दूर दराज के कांवड़िये गंगाजल लेने पहुंच रहे हैं। वहीं गंगाजल भरकर कांवड़िया अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे हैं। सोरों के लहरा गंगा घाट से सिकंदरा राऊ की ओर जा रहे कावड़ियों एवं ग्रामीणों के बीच रविवार दोपहर को विवाद हो गया। कांवड़ियों पर आरोप है कि उन्होंने राहगीर को डंडा मार कर घायल कर दिया। इधर ककांवड़ियों का आरोप है कि ग्रामीणों ने उनके जत्थे को घेर लिया और बेरहमी से मारपीट की। जमकर पत्थर भी फेंके, जिससे उनके सिर में चोटें आई है। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मोर्चा संभाला और बेहद शालीनता का परिचय देते हुए दोनों ही पक्षों को शांत किया। फिर कांवड़ियों को सुरक्षित कासगंज की सीमा से बार्डर पार निकाला गया। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल देखा गया।
