अयोध्या: दीपोत्सव की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने दीपोत्सव को लेकर सरयू आरती स्थल एवं घाट, लक्ष्मण किलाघाट, राम की पैड़ी, राम कथा पार्क, राही यात्री निवास, भजन संध्या स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सरयू आरती स्थल घाट पर बनाए जा रहे आरती मंच सहित राम की पैड़ी व लक्ष्मण किलाघाट पर किए जा …

अयोध्या, अमृत विचार। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने दीपोत्सव को लेकर सरयू आरती स्थल एवं घाट, लक्ष्मण किलाघाट, राम की पैड़ी, राम कथा पार्क, राही यात्री निवास, भजन संध्या स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सरयू आरती स्थल घाट पर बनाए जा रहे आरती मंच सहित राम की पैड़ी व लक्ष्मण किलाघाट पर किए जा रहे कार्यों में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने साफ-सफाई, एलईडी लगाने के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने, राम की पैड़ी व घाटों पर अनावश्यक रूप से रखी गई बालू अन्य सामानों को शीघ्र हटाने तथा राम की पैड़ी की बुर्ज की साफ-सफाई व पुताई कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राम की पैड़ी व सरयू आरती घाट पर प्राइवेट गाड़ियों के प्रवेश को पूर्णता प्रतिबंधित करने, ठेले, दुकानों को हटवाने तथा वहां पर टहल रही गायों को तत्काल पकड़कर गौ-आश्रय स्थल में छोड़ने को कहा।

जिलाधिकारी ने रामकथा पार्क के मंच को साफ सफाई कराने उस पर लगे पैनल को ठीक कराने तथा पार्क में उगी घास को कटाने व संपूर्ण पार्क की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने भजन संध्या स्थल का भी निरीक्षण किया गया।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. वैभव शर्मा, लोक निर्माण विभाग, परियोजना प्रबंधक उप्र राजकीय निर्माण निगम/उप्र प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड/नागर कार्य इकाई, रेजीडेंट मजिस्ट्रेट, अयोध्या एवं क्षेत्राधिकारी अयोध्या, डॉ राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से आशीष मिश्रा तथा कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार