Deadly Punishment for Rapists: यहां कांप जाती है रेप करने वालों की रूह, मौत से बत्तर भी दी जाती है सजा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर ने लोगो को रूह को कंपा दिया है। यहां तक लोग इस निर्मम हादसे को निर्भया से भी जोड़ रहे है। देशभर में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहा है। लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं। वहीं कोलकाता पुलिस ने नेता लॉकेट चटर्जी सहित 3 लोगों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेप को लेकर किन-किन देशों में सबसे सख्त कानून है। आइए हम आपको बताते है कि भारत समेत इन देशों में रेप को लेकर क्या कानून है।

कोलकाता रेप केस 
कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप करके उसे टॉर्चर करके उसका मर्डर कर दिया गया। केस के विरोध में देशभर में डॉक्टरों प्रोटेस्ट कर रहे हैं ओपीडी बंद की जा रही है, सुप्रीम कोर्ट से जल्द से जल्द इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने बताया कि आरोपी संजय का साइकोलॉजिकल टेस्ट किया जा रहा है। टेस्ट 5 मेंबर्स की टीम कर रही है। इसमें सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी से मनोवैज्ञानिक और व्यवहार विश्लेषकों शामिल है। इस टेस्ट से यह साबित होगा की निर्मम अपराध को लेकर आरोपी संजय की क्या मानसिकता थी।

सरकार ने क्या कहा
स्वास्थ्य मंत्रालय ने 17 अगस्त को बयान जारी किया। उसमें कहा कि डॉक्टरों की मांग को लेकर कमेटी बनाई जाएगी। उनकी सुरक्षा की पुष्टी के लिए राज्य सरकारों से भी सुझाव मांगे जाएंगे। केंद्र के फैसले के बाद आईएमए की ओर से भी बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि आईएमए सभी पहलुओं पर सावधानीपूर्वक विचार करेगा और अपनी सभी स्टेट ब्रांच से सलाह लेने के बाद ही कोई जवाब देगा। मंत्रालय ने कहा कि हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से जारी स्टेटमेंट की स्टडी कर रहे हैं।

किस देश में क्या सजा?

दक्षिण कोरिया
यहां बलात्कार करने वालों के लिए कोई माफी नहीं दी जाती है। यहां आरोपी को पुलिस द्वारा गोली मार दी जाती है।

सऊदी अरब
सऊदी अरब में रेपिस्ट के लिए सख्त कानून है। यहां पर आरोपी का जनता के सामने सिर कलम करने की सजा दी जाती है। 

चीन
चीन में बलात्कार करने वालों के लिए कोई माफी नहीं है। उन्हें सीधे मौत की सजा दी जाती है। इसके अलावा कई मामलों में आरोपी के गुप्तांग को काटकर उन्हें सजा दी जाती है। 

नीदरलैंड 
इस देश में रेप तो दूर की बात है यहां अगर किसी को बिना इजाजत किस भी कर लिया तो वह दुष्कर्म माना जाता है। जिसके लिए आरोपी को 4 से 15 साल की जेल भेजा जा सकती है।

इराक
यहां बलात्कारियों को सजा देने के लिए उनपर पत्थर मारा जाता है। यह पत्थर तब तक मारा जाता है, जब तक वह मर नहीं जाता है। 

भारत
भारत में रेप करने वालों के लिए दंड सहिता की धारा 376 और 375 के तहत सजा का प्रावधान है, जिसमें मृत्युदंड, आजीवन कारावास या फिर न्यूनतम पांच साल और अधिकतम 10 साल की सजा दी जाती है। 

अमेरिका
अमेरिका में हिंसात्मक रेप करने वालों को उम्रकैद की सजा दी जाती है। वहीं अमेरिका के कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, लुसियाना, मोनटाना, ओरेगॉन, जॉर्जिया, लोवा, टैक्सास और विस्कॉन्सिन जैसे राज्यों में रेपिस्ट को केमिकल और सर्जिकल माध्यम से नपुंसक बनाने का भी विकल्प होता है।

यह भी पढ़ेः UP T-20 League: पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगे काशी रुद्रांस और मेरठ मारविक्स, ये सितारे करेंगे लीक शिरकत

संबंधित समाचार