अयोध्या: स्वास्थ्य शिविर में 361 मरीज हुए लाभान्वित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। राज राजेश्वरी फाउंडेशन द्वारा संचालित राज राजेश्वरी हॉस्पिटल में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 361 मरीज लाभान्वित किए गए। कैंप को सफल बनाने में चिकित्सकों ने बहुमूल्य योगदान दिया। संचालन प्रबंधक राजेश बाजपेयी, डॉ. श्रवण कुमार यादव ने किया। 
     
दिलीप कुमार झा, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. गौरव श्रीवास्तव ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। आवश्यकता अनुसार निशुल्क खून की जांचें भी की गईं। इसमें मितुल डायग्नोस्टिक के प्रबंधक राहुल त्रिपाठी, वन पैथ लैब के प्रबंधक गोकिल मदान, समाजसेवी मनोज त्रिपाठी व अन्य सहयोगी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: अधिकारियों को रास नहीं आता बीडीओ आवास, अब तक केवल एक ने बनाया अपना निवास

संबंधित समाचार