अयोध्या: सीएम को ज्ञापन सौंपने जा रहे कांग्रेस नेता हुए हाउस अरेस्ट, जानें मामला
सोहावल/अयोध्या, अमृत विचार। रौनाही थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ हुए दुष्कर्म की मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपने की मंशा लेकर घर से निकले कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव लाल मोहम्मद निवासी कोला को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। एक उपनिरीक्षक एक सिपाही इनकी तब तक निगरानी में लगे रहे जब तक मुख्यमंत्री मिल्कीपुर से वापस नहीं चले गए।
दोपहर एक बजे मुक्त हुए लाल मोहम्मद ने कहा भाजपा सरकार जनता की सुनने की जगह तानाशाही रवैया अपना रही है। एक ही तहसील में दोहरा मापदंड अपना रही है। भदरसा में बुलडोजर चलवाया, लेकिन मंगलसी में आरोपी को जेल भेज कर इतिश्री कर लिया। पीड़िता की ओर शासन ने झांकना तक मुनासिफ नहीं समझा। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया एहतियात के तौर पर कांग्रेस नेता को हाउस अरेस्ट में रखा गया था। अब छोड़ दिया गया है।
ये भी पढ़ें- अयोध्या: स्वास्थ्य शिविर में 361 मरीज हुए लाभान्वित
