ट्रक की ठोकर लगते ही बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा गंभीर
अयोध्या हाइवे पर नकराही के पास हुई दुर्घटना
सुलतानपुर, अमृत विचारः कोतवाली देहात के अयोध्या हाइवे पर नकराही के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत हो गयी है तथा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसको लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
लंभुआ थाना के नगर पंचायत के आदर्शनगर निवासी कमलेश सिंह के रिश्तेदारी में पड़ोस के जिले में शनिवार की रात किसी की आकस्मिक मौत हो गयी थी। जहां पर कमलेश सिह (56) अपने भतीजे अनिल सिंह के साथ बाइक से दोपहर के करीब जा रहे थे। परिवार के अन्य लोग चार पहिया वाहन से गये, जबकि चाचा भतीजा बाइक से जा रहे थे। दोनांे बाइक से अयोध्या हाइवे पर नकराही के पास पहुंचे थे तभी सामने से ओवरटेक कर रही ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। जिसमें कमलेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी तथा भतीजा अनिल सिंह (32) गम्भीर रूप से घायल हो गये है।
दुर्घटना कोतवाली देहात के नेकराही के पास अयोध्या हाइवे पर दोपहर बाद हुई है, जिसके बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मंे लेकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया है। जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। देहात कोतवाल सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
खेती किसानी कर चलाते थे परिवार
लंभुआ के आदर्श नगर मोहल्ले के स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना मे मृत हुए कमलेश सिंह बेहद मिलनसार थे। कमलेश कुमार खेती व दुग्ध व्यवसाय करते थे। जिससे परिवार चलाते थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही लंभुआ से सैकड़ों लोग घटनास्थल व थाने पहुंच गये।
यह भी पढ़ें- लखनऊ : गुप्तरोग का इलाज कराने का दबाव बनाने पर पत्नी को घर से निकाला
--
