कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने की आत्महत्या, प्रेमिका की धमकियों से था परेशान, वीडियो कॉल के दौरान उठाया कदम
हैदरगढ़/ बाराबंकी, अमृत विचार । प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के ड्राइवर ने बरेली स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में वीडियो कॉल के दौरान छत में लगे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन शव लेने के लिए घर से बरेली के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं मृतक के भाई ने कोतवाली हैदरगढ़ अंतर्गत एक गांव निवासी एक युवती की धमकियों से तंग आकर भाई के आत्महत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली बरेली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। युवती मृतक की प्रेमिका बताई जा रही थी।
बाराबंकी जनपद के सुबेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत किरसिया राजवीर सिंह उर्फ कुंदन सिंह पुत्र शेर बहादुर सिंह ने शनिवार की रात बरेली जनपद निवासी कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के गेस्ट हाउस में स्थित कमरे में लगे छत के पंखे से फांसी का फंदा से लटककर आत्म हत्या कर ली । मृतक के भाई ज्ञानवीर सिंह ने बताया कि शनिवार की रात बरेली पुलिस ने मुझे सूचना दी कि तुम्हारे भाई ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में फांसी लगाकर आत्म कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिजन शव लेने के घर से बरेली के लिए रवाना हो गए है। मृतक के भाई का आरोप है की करीब आठ साल से उसके भाई राजवीर ऊर्फ कुंदन का प्रेम प्रसंग कोतवाली हैदरगढ़ अंतर्गत चक मजरे चौबीसी गांव निवासी गोपाल सिंह की पुत्री ज्योति सिंह के साथ चल रहा था।
उसका भाई जो भी कमाता था सब ले लेती थी। दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी उनके परिजन को भी थी। उनके भाई ने जब शादी करने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया और उल्टे फर्जी केस लगवाकर ब्लैकमेलिंग की लगातार धमकी दी जा रही थी। इसी बात से आहत होकर मेरे भाई ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में वीडियो कॉल के दौरान आत्माहत्या कर ली। इधर घटना के बाद घर में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजन शव आने के इंतजार में हैं। खबर भेजे जाने तक शव गांव नहीं पहुंच सका था।
यह भी पढ़ें- शोहदे की धमकी से आहत विवाहिता ने की खुदकुशी : रक्षाबंधन पर शादी करने का बना रहा था दबाव
