अमरोहा: पंचायत का तुगलकी फरमान, चोरी के आरोपी को पंचों ने मारे पांच जूते, जानें फिर किया हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रहरा/अमरोहा, अमृत विचार। चोरी के आरोपी को भरी पंचायत में पंचों ने पांच जूते मारने का फरमान सुनाया। इसके बाद पंचों ने उसे माफ कर दिया। मामला रहरा थाना क्षेत्र के गांव नानई का बुधवार देर रात का है। गांव निवासी अबरार देर रात खेत पर सिंचाई कर रहे थे। घर में उनकी पत्नी सलमा व बच्चे सोए हुए थे। 

इस बीच घर की छत से होकर एक ग्रामीण पास स्थित उनकी परचून की दुकान में घुस गया। जहां से उसने सिगरेट व कुछ खाने पीने का सामान चोरी कर लिया। गुरुवार सुबह खेत से लौटने के बाद जैसे ही अबरार ने दुकान खोली तो उसमें सामान बिखरा पड़ा था। घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। इसमें गांव निवासी एक युवक दुकान के अंदर घुसता नजर आया। अबरार ने आरोपी को पहचान लिया। 

इसके बाद पीड़ित ने रहरा थाने में मामले की तहरीर दी, लेकिन बाद में गांव में एक पंचायत बैठी और पांच लोगों ने चोरी के आरोपी को पांच जूते मारकर माफ कर दिया। थाना अध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि आपसी विवाद का मामला था। आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने में थल सेना का आरक्षी गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार