हरदोई: रक्षाबंधन का नेग, एसपी ने महिला हेल्प डेस्क का किया शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नया मोबाइल नंबर जारी किया, कहा-सुबह 9 से रात 10 बजे तक सुनी जाएगी शिकायतें

हरदोई, अमृत विचार। एसपी ने रक्ष बंधन के दिन महिला की पारिवारिक या कोई दूसरी शिकायतें हो, उनके निपटारे के लिए महिला हेल्प डेस्क का नए सिरे से शुभारंभ किया। इस बीच उन्होनें मोबाइल नंबर 8303449978 जारी करते हुए कहा कि इस नंबर पर सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक शिकायतें की जा सकती है।

WhatsApp Image 2024-08-19 at 16.12.07_993880f8

एसपी नीरज कुमार जादौन ने सोमवार को रक्षाबंधन के दिन अपने ऑफिस में महिला हेल्प डेस्क का फीता काट कर शुभारंभ किया। उन्होनें कहा कि पूरे ज़िले की महिलाओं की शिकायतों के निपटारे के लिए हेल्प डेस्क की नए सिरे से स्थापना की गई है। महिलाओं की पारिवारिक के अलावा और भी तमाम शिकायतें होती है, उन सभी का निपटारा किया जाएगा। इसके लिए महिला पुलिस कर्मी महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतें सुनने के लिए बराबर मुस्तैद रहेंगी।

ये भी पढ़ें- हरदोई: पुलिस लाइन में तैनात 15 एसआई को दी गई नई तैनाती, इंस्पेक्टर प्रमोद द्विवेदी बने एसएसआई बेनीगंज

संबंधित समाचार