हरदोई: पुलिस लाइन में तैनात 15 एसआई को दी गई नई तैनाती, इंस्पेक्टर प्रमोद द्विवेदी बने एसएसआई बेनीगंज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पुलिस महकमें को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए एसपी नीरज कुमार जादौन ने रविवार की देर रात जम्बो फेरबदल करते हुए पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर प्रमोद द्विवेदी को एसएसआई बेनीगंज की ज़िम्मेदारी सौंपी है। साथ ही 14 एसआई को अलग-अलग तैनात किया है। कोतवाली देहात में तैनात एसआई (महिला)  भाग्यवती गुप्ता को Elder हेल्प डेस्क का प्रभारी बनाया है। इसके अलावा 24 हेड और 52 कांस्टेबिल को इधर से उधर भेजा है।

एसपी जादौन ने देर रात जारी की तबादला सूची में पुलिस लाइन में तैनात एसआई शिव विजय सिंह को न्यायिक सम्मन सेल का प्रभारी बनाया है,जबकि एसआई दिनेश प्रसाद मिश्र को लोनार, कमलेश सिंह सेंगर को अरवल, योगेन्द्र सिंह को सवायजपुर, ब्रजेश कुमार सिंह  को कोतवाली शहर,मोहम्मद तौहीद हाशमी को सुरसा,कृपाशंकर पाण्डेय को पचदेवरा,अशफाक अहमद खां को मल्लावां, सलीमुद्दीन खां को व एसआई अनिल कुमार दुबे को पाली भेजा है।

एसआई राकेश कुमार को अतरौली के साथ पुलिस लाइन में तैनात एसआई प्रभुदयाल पाल,विनोद द्विवेदी व एसआई हज़ारी लाल वर्मा को टड़ियावां थाने की ज़िम्मेदारी दी है। उसके अलावा अलग-अलग जगहों पर तैनात 24 हेड कांस्टेबिल में 3 हेड कांस्टेबिल (महिला) और 52 कांस्टेबिल में 18 कांस्टेबिल (महिला) को इधर से उधर तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें:-मेरी जिंदगी का आखिरी खत...सुसाइड से पहले बालू कारोबारी ने मां के लिखा खत- I love you mummy, ना मैं लालची हूं और ना ही...

 

संबंधित समाचार