मुरादाबाद: पसंद का मोबाइल ना दिलवाने पर युवक ने पिया कीटनाशक दवा
मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना मझोला इलाके के जयंतीपुर निवासी प्रशांत पुत्र सुभाष ने मां के द्वारा गेम खेलने के लिए मनपसंद का मोबाइल ना दिलवाने पर मां से झगड़ा कर गुस्से में आकर घर में रखी कीटनाशक दवाई खाकर जान देने का प्रयास किया हालत बिगड़ने पर आनन फानन में उपचार के लिए परिजनों के द्वारा जिला अस्पताल में लेकर आया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
प्रशांत की मां सोनी ने बताया उनके पति सुभाष का हाल ही में 27 जुलाई को बीमारी के चलते देहांत हो गया उनके तीन बच्चे दो बेटे और एक बेटी प्रशांत उनका सबसे बड़ा बेटा है वह इंटर का छात्र है साथ मे मेहनत मजदूरी का कार्य भी करता है आज वह महंगा मोबाइल दिलवाने के लिए मुझ से जिद कर रहा था जहां मेरे द्वारा माना किया गया तो उसने गुस्से में आकर कमरे में जाकर कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया है। मां सोनी ने बताया घर का खर्च चलाने के लिए वह घरों में जाकर खाना बनाने का कार्य करती है जिससे उनका गुज़ारा होता है। वही डॉक्टरों का कहना है प्रशांत की सफाई कर दी गई है अभी कुछ कहा नही जा सकता हालत गंभीर बनी हुई है।
