लखनऊ: मध्यांचल एमडी ने जलियामऊ और माधवपुर गांवों का किया दौरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मध्यांचल एमडी लगातार उन क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं जहां के उपभोक्ताओं ने अभी तक कभी भी बिजली के बिलों का भुगतान नहीं किया है। अपने दौरे में एमडी जानने की यह भी कोशिश कर रहे हैं कि उपभोक्ताओं ने किन वजहों से अभी तक बिलों का भुगतान नहीं किया। वे …

लखनऊ, अमृत विचार। मध्यांचल एमडी लगातार उन क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं जहां के उपभोक्ताओं ने अभी तक कभी भी बिजली के बिलों का भुगतान नहीं किया है। अपने दौरे में एमडी जानने की यह भी कोशिश कर रहे हैं कि उपभोक्ताओं ने किन वजहों से अभी तक बिलों का भुगतान नहीं किया। वे उपभोक्ताओं को बिलों के भुगतान करने के लिए लोगों को प्रेरित भी कर रहे हैं। जिसका सकारात्मक रिजल्ट भी आ रहा है। लोग एमडी की पहल पर बिलों का भुगतान तो कर ही रहे हैं साथ में जो नहीं कर पा रहे हैं वे जल्द से जल्द भुगतान का आश्वासन भी दे रहे हैं।

गुरुवार को मध्यांचल एमडी हाईलॉस फीडर बड़ागांव के जलियामऊ और माधवपुर पहुंचे। बता दें कि उपभोाक्ताओं की सहूलियत के लिए आए दिन इन गांवों में कैंपों को लगाया जा रहा है। गुरुवार को लगाए गए कैंप में 124 कनेक्शनों को चेक किया गया। इस दौरान बकाये पर 78 के कनेक्शन काटे गए और पांच उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं 15 उपभोक्ताओं के कनेक्शनों को बकाया भुगतान के बाद दोबारा से जोड़ दिया गया। एमडी सूर्यपाल गंगवार के दौरे में सबसे खास बात रही के कुछ किसान उपभोक्ताओं ने वादा किया धान की फसल तैयार हो गई। कटाई के बाद भुगतान करा दिया जाएगा।

संबंधित समाचार