लखनऊ: रोजगार के लिए लगेंगी फैक्ट्रियां, बांदा से शुरुआत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राज्य ब्यूरो, लखनऊ, अमृत विचार। राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश में ही रोजगार के लिए बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां लगवाने का निर्णय लिया है। इस क्रम में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में विभिन्न कंपनियों को आमंत्रित किया गया था। जिसमें उद्यमियों ने निवेश के लिए सहमति प्रकट करते हुए एमओयू में हस्ताक्षर किए थे, इसके बाद एमओयू का हिस्सा रहे 70 मेगावाट सोलर प्लांट की शुरुआत करके मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड को एक बड़ी सौगात देने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी खोल दिये हैं। 

इस कड़ी में बांदा में 70 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट का मुख्यमंत्री ने लखनऊ से वर्चुअल शुरुआत कर दी है। यह पावर प्लांट 270 एकड़ भूमि में 408 करोड़ की लागत से बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 70 मेगावाट के सोलर एनर्जी प्लांट जो ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में एमओयू किया गया था। 

माना जा रहा है कि पावर प्लांट शुरू होने से 500 से अधिक लोगों को अब क्षेत्र में ही रोजगार मिलेगा। कंपनी उपभोक्ताओं को 3 से 3:50 यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध कराएगी। इस प्लांट में लगभग 500 लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें: 21 अगस्त: भारत बंद पर भीम सेना प्रमुख की चेतावनी, हिंसा भड़कने की आशंका, इंटेलिजेंस ने दिए इनपुट

संबंधित समाचार