सपा के सदस्यता अभियान में 203 लोगों ने ली सदस्यता 

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

मगहर स्थित सूती मिल चौराहे पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में चला अभियान

मगहर/ संतकबीरनगर, अमृत विचार। नगर पंचायत मगहर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने युवाओं, छात्रों और महिलाओं को पार्टी से जोड़ कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया। साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिये लोगों को अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आह्वाहन किया।  

नगर पंचायत मगहर के सूती मिल चौराहे पर सदस्यता अभियान कैम्प में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि आने वाला समय समाजवादियों का होगा। सोमवार को समाजवादी पार्टी सर्व समाज की बात करते हुए लोगों को उनका हक दिलाने के लिये संघर्ष कर रही है।पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सिराज अहमद खान ने कहा कि मगहर कस्बे से पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दौरान 203 लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। लोगों को जोड़ने के लिये पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगे हुये हैं।

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से ऊब चुकी है। इस सरकार से हर वर्ग परेशान है। आम जनता भाजपा के कुशासन से निजात पाना चाहती है और आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। इस अवसर पर अखलाक अहमद, फैज खान फैजी, तनवीर अहमद, अबरार आलम, जिलापंचायत सदस्य हनुमान कन्नौजिया, कलामुद्दीन खान उर्फ बबलू, अहमद खान, इमरान खान, रफीक अहमद एडवोकेट, मुशीर अहमद, मोहम्मद आसिफ, मुन्ना अंसारी, सुगीता निषाद, हाजी फिरोज खान, इमरान खान समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- 21 अगस्त: भारत बंद पर भीम सेना प्रमुख की चेतावनी, हिंसा भड़कने की आशंका, इंटेलिजेंस ने दिए इनपुट

संबंधित समाचार