रक्षाबंधन पर नहीं भेजा मायका तो महिला ने फंदा लगाकर दी जान, ढाई साल की बच्ची का बुरा हाल
फिरोजाबाद, अमृत विचारः भाई-बहन के प्रेम के पवित्र त्यौहार पर जब पति ने पत्नी को राखी बाधंने के लिए मायके नहीं भेजा तो पत्नी ने जान दे दी। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक महिला के गले पर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव लांघी खुर्द निवासी 29 वर्षीय राजकुमारी का पति शैलेंद्र से रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर विवाद हो गया था। गुस्से में आकर राजकुमार ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसकी ढ़ाई साल की बेटी है। उसका रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। वह बार-बार मां को ही बुला रही है। मायका पक्ष के लोगों का कहना है की उसकी हत्या की गई है। चचेरे भाई शिवाजी ने पुलिस से कहा कि बहन से उनकी फोन पर बात हुई थी। वह कह रही थी कि यह लोग उसे जान से मार देंगे। फिलहाल पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ेः Shekhar Hospital पर आज चलेगा बुलडोजर, कार्रवाई के लिए पुलिस फोर्स का इंतजार
