बहराइच: बाइक सवार बंधे से नदी में गिरा, पानी में डूबने हुई मौत, साथी घायल
मटेरा/बहराइच, अमृत विचार। खैरीघाट क्षेत्र में बहन की ससुराल से राखी बंधवा कर बाइक से शहर आ रहे युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत नदी में गिर गया। जिससे युवक की मौत हो गई। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर शव बरामद किया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घायल साथी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
बिहार राज्य के कटिहार जिले के आजम नगर थाने के बेलवारी गांव निवासी करन (22) पुत्र सुनील की बहन की ससुराल खैरीघाट थाने के लौकिहा गांव में है। करन रक्षा बंधन पर सोमवार को बहन की ससुराल राखी बंधवाने आया था। वह राखी बंधवाने के बाद सोमवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे शहर जाने को बाइक से निकला। खैरीघाट थाने के अलीनगर मोड़ पर संतुलन बिगड़ जाने से वह बाइक सहित नदी में गिर गया।

लोगों के शोर पर गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर शव बरामद कर लिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को मार्च्युरी में रखवाया गया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार शायद किसी वाहन से टकराकर नदी में गिरा था। जिससे उसकी नदी में डूबकर मौत हो गई है। एक साथी घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें:-कोलकाता रेप-हत्या कांड: सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया कड़ा रुख, कहा- देश एक और दुष्कर्म की घटना का इंतजार नहीं कर सकता
