लखीमपुर खीरी: 80 साल की बुजुर्ग मां के साथ बेटे ने किया दुष्कर्म
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जनपद के मोहम्मदी थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। यहां कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में अपनी बुजुर्ग मां से ही दुष्कर्म कर डाला। घटना की जानकारी जब नोएडा में रह रहे उसके पोते को हुई तो वह तुरंत घर पहुंचा और …
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जनपद के मोहम्मदी थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। यहां कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में अपनी बुजुर्ग मां से ही दुष्कर्म कर डाला। घटना की जानकारी जब नोएडा में रह रहे उसके पोते को हुई तो वह तुरंत घर पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। रिश्तों को तार-तार करने वाली इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। मां से दुष्कर्म करने वाले कलयुगी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मदी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के पोते ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि मंगलवार देर रात उसकी दादी यानी आरोपी की मां घर में सो रही थी। इसी दौरान बुजुर्ग महिला का 40 वर्षीय बेटा शराब के नशे में घर मे घुसा और अपनी 12 वर्षीय पुत्री को अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा।
इतने में पड़ोस में सो रही आरोपी की मां की आंख खुल गई और उसने विरोध कर किसी तरह अपनी पोती को उसके चंगुल से छुड़ाकर उसे वहां से भगा दिया। डरी सहमी बेटी वहां से भाग कर पड़ोसी के घर जा छुपी तो कलयुगी बेटे ने बूढ़ी मां को ही अपनी हवस का शिकार बना लिया।
बात दें कि आरोपी की पत्नी की मौत चार साल पहले हो चुकी है। गांव के प्रधान के मुताबिक पीड़ित महिला के दो बेटे हैं, दो बेटियों की शादी हो चुकी है। मामले में थानाध्यक्ष ब्रजेश त्रिपाठी के अनुसार महिला के बेटे के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
