Kolkata Doctor Case: कानपुर में डॉक्टरों ने पहले चप्पलों से पीटा फिर आरोपियों के पुतले में लगा दी आग...महिला डॉक्टर की हत्या से आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कोलकता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई, जिसके बाद से पूरे देश में डॉक्टरों के साथ ही आम लोगों में भी काफी आक्रोश है। इसका असर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में देखने को मिल रहा है। मंगलवार को जीएसवीएम के रेजिडेंट्स ने हैलट ओपीडी में हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया। 

साथ ही वी वॉन जिस्टस आदि नारे लगाए और रेजिडेंट्स की सुरक्षा की मांग सरकार से की। रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता है, तब तक ये संघर्ष जारी रहेगा। जिस तरह से सबूतों को मिटाने का काम किया जा रहा है। उस पर भी पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। 

हैलट से लेकर कार्डियोलॉजी तक रैली निकाली और लोगों को जागरूक किया। इसके  बाद हैलट गेट पर आरोपियों के पुतले को महिला डॉक्टर ने चप्पलें से पीटा और उसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया। हड़ताल में कार्डियोलॉजी की ओपीडी चल रही है। जबकि जेके कैंसर में मरीज नहीं भर्ती किए जा रहे है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Theft: बंद मकान का ताला तोड़कर चार लाख की चोरी...रक्षाबंधन पर बर्रा गया था परिवार, पुलिस बोली- घटना संदिग्ध

संबंधित समाचार