Unnao News: दंगल के दौरान दो पक्षो में हुई जमकर मारपीट...घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी
उन्नाव, अमृत विचार। रक्षाबंधन पर्व के दिन गंगाघाट अंतर्गत मकैया ताल के पास आयोजित एक दंगल के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। पारंपरिक खेल के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर विवाद होने लगा। इस दौरान झगड़ा इतना बढ़ गया कि स्थिति पूरी तरह से अनियंत्रित हो गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सोमवार को रक्षाबंधन पर्व के दिन मकैया ताल के पास दंगल का आयोजन था। इस दौरान किसी बात की लेकर दो पक्षों विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जिसमें झगड़े के दौरान लोगों के द्वारा मारपीट की गतिविधियों को साफ देखा जा सकता है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला कर रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है दंगल का आयोजन स्थानीय परंपरा के अनुसार होता है। हालांकि वीडियो वायरल की पुष्टि अमृत विचार डॉट कॉम नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Kanpur: रेल हादसा: 200 लोगों के बयान दर्ज, खंगाले गए सीसीटीवी, क्षतिग्रस्त कोच के पहियों की भी मांगी गई रिपोर्ट
