शाहजहांपुर: सात साल की बच्ची से नाबालिग ने किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खुदागंज/शाहजहांपुर,अमृत विचार। खुदागंज थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति की सात साल की बच्ची प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। गुरुवार शाम करीब चार बजे वह दस साल की अपनी बड़ी बहन के साथ घर से कुछ दूर खेत से धान की बाली बीनने गई थी। गांव का ही एक किशोर …

खुदागंज/शाहजहांपुर,अमृत विचार। खुदागंज थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति की सात साल की बच्ची प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। गुरुवार शाम करीब चार बजे वह दस साल की अपनी बड़ी बहन के साथ घर से कुछ दूर खेत से धान की बाली बीनने गई थी। गांव का ही एक किशोर उसे गन्ना खिलाने का लालच देकर पास के खेत में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। बच्ची चीखे न इसलिए मुंह में पत्तियां ठूंस दीं।

उसे खोजती बड़ी बहन गन्ने के खेत में पहुंच गई और शोर मचा दिया। बच्ची की मां व अन्य लोग दौड़कर पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पिता को पता लगा तो वह सन्न रहा गया। आठ किलोमीटर दूर थाने जाकर पुलिस को जानकारी दी। हरकत में आई पुलिस ने घंटेभर में आरोपी को पकड़ लिया। एसपी देहात अपर्णा गौतम ने घटनास्थल पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। पिता के मुताबिक बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर भी आरोपी ने गन्ने से चोट पहुंचाई है। वहीं एसओ वकार अहमद ने बताया कि दुष्कर्म हुआ है लेकिन गन्ने से चोट की बात गलत है। बाकी मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि होगी।

संबंधित समाचार