मां की हत्या के बाद पिता को भी पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

16 साल पहले मां हत्या करने के मामले में बेटा जा चुका है जेल

अमृत विचार, रायबरेली ।  कोतवाली अंतर्गत सूची चौकी क्षेत्र में एक शख्स ने अपने बुजुर्ग पिता को लाठी-डंडों से पीट पीटकर उनकी हत्या कर दी। 16 वर्ष पूर्व इस शख्स ने मां की बेहरमी से पिटाई कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में हत्यारोपी जेल गया था। हालांकि, वारदात के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज हत्यारोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस हत्यारोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

मिया का पुरवा मजरे सूची निवासी राम आधार(80)अपने दरवाजे पर बैठा था। ग्रामीणों के मुताबिक इसी बीच दूध बेचकर लौटे बेटा दल बहादुर यादव ने दरवाजे के समीप रखी लाठी से अपने पिता को पीटने लगा। परिजनों ने बुजुर्ग को बचाने की कोशिश की तो दल बहादुर उन्हें भी पीटने लगा। इसके बाद पुलिस परिजनों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रुम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मरणासन्न हालत में पड़े बुजुर्ग को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरु कर दी है।

इसी बीच पुलिस को जानकारी हुई कि वर्ष 2007 में हत्यारोपी बेटे ने मां राजपति की भी पिटाई कर उनकी हत्या कर दी थी। मां की हत्या के मामले में वह जेल गया था। करीब दो साल बाद वह जमानत से छूट कर आया था। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक का दिमागी संतुलन ठीक नही था। पिता की लाठी से पीट पीटकर हत्या कर दी है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- तिहरा हत्याकांड : हिस्ट्रीशीटर लल्लन खां के बेटे फराज अहमद के 11.29 लाख रुपये सीज

संबंधित समाचार