बरेली: सर्दियों में बढ़ सकता है कोरोना संक्रमण, नई गाइडलाइन जारी
बरेली, अमृत विचार। सर्दियों में संक्रमण के बढ़ने की आशंका को देखते हुए शासन ने नई गाइड लाइन जारी कर दी है। इसमें आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट की संख्या और बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले 25 लोगों का टेस्ट करना आवश्यक होगा। इसके अलावा …
बरेली, अमृत विचार। सर्दियों में संक्रमण के बढ़ने की आशंका को देखते हुए शासन ने नई गाइड लाइन जारी कर दी है। इसमें आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट की संख्या और बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले 25 लोगों का टेस्ट करना आवश्यक होगा। इसके अलावा आइएलआइ और सारी के मरीजों की कोविड जांच हर हाल में किए जाने होंगे। इसी तरह से कई निर्देश दिए गए हैं।
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद प्रदेश के सभी सीएमओ और जिलाधिकारी को पत्र भेज सर्दियों को लेकर और एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। दस बिंदुओं के आदेश में सबसे ज्यादा फोकस जांचों पर ही किया गया है। सीएमओ डा. विनीत कुमार शुक्ला ने बताया कि सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सैंपल करते समय पूरी सावधानी बरती जा सकेगी। जिस व्यक्ति का सैंपल लिया जाएगा उसे आसानी से ट्रेस किया जा सके, इसके लिए नाम पता मोबाइल नंबर सभी चेक कर ही भरे जाएंगे।
एंटीजन निगेटिव आने पर आरटीपीसीआर जांच जरूर कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रशासन, पुलिस, सामाजिक सस्थाएं लोगों को जागरूक करती रहेंगी। सीएमओ ने बताया शासन से जारी निर्देशों से सभी सीएचसी प्रभारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
