Banda: लेफ्टिनेंट कर्नल कुमार सौभाग्य को प्रशंसा पदक मिलने पर शहरवासियों का सीना गर्व से हुआ चौड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। भारतीय सेना के ऑर्डिनेंस कोर में सेवारत बांदा के गौरव लेफ्टिनेंट कर्नल कुमार सौभाग्य को उत्कृष्ट सेवा, निष्ठा और अविस्मरणीय कार्य के लिए जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (जीओसी-इन-सी) ईस्टर्न कमान लेफ्टिनेंट जनरल ने प्रशंसा पदक प्रदान कर सम्मानित किया है।

मटेरियल मैनेजमेंट जबलपुर के मिलिट्री कॉलेज में फैकेल्टी कमांडर कर्नल ने उनके सीने में पदक लगाकर उन्हें सम्मानित किया। कुमार सौभाग्य को इससे पूर्व गुवाहाटी के नारंगी कैंट में नियुक्ति के दौरान एक पदक मिल चुका है। इस उपलब्धि पर उनके पिता, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार राज ने अपने गौरव और प्रसन्नता का इजहार किया।

उन्होंने कहा कि यह उनके परिवार और जनपद के लिए अत्यंत गर्व की बात है। राज ने बताया कि उनके तीनों बेटे भारतीय सेना में सेवारत हैं। बड़ा बेटा कुमार सौरभ इंडियन एयर फोर्स में ग्रुप कैप्टन, तो दूसरा बेटा कुमार सुगंध भी भारतीय सेना के ऑर्डिनेंस कोर में लेफ्टिनेंट कर्नल है।

इस गौरवशाली पल में कुमार सौभाग्य के साथ उनकी पत्नी तनु गुप्ता, पुत्र कुमार लक्ष्य और कुमार कामाक्ष शामिल रहे। इस अवसर पर व्यापारी नेता अमित सेठ भोलू, मनोज जैन, सुनील सक्सेना, सदर विधाायक प्रतिनिधि रजत सेठ, अभिषेक श्रीवास्तव खंचू, राकेश गुप्ता दद्दू, यार मोहम्मद, बब्बू भाई, महेश गुप्ता, सुरेश कान्हा सहित तमाम लोगों ने उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने कुमार सौभाग्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें ढेर सारी बधाई दी।

संबंधित समाचार