Fatehpur Crime: 25 हजार रुपये का इनामिया हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में गिरफ्तार...पैर में लगी गोली, आरोपी पर 12 से अधिक मुकदमें दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुठभेड़ में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

फतेहपुर, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर इन दिनों जिले की पुलिस लगातार अपराधियों से मोर्चा ले रही है। नए कप्तान के आने के बाद जिले की पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए अपनी जान भी जोखिम में डाल रही है। जिले में इन दिनों लगातार अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़ हो रही है। 

गाज़ीपुर पुलिस से मंगलवार देर रात इनामिया बदमाश की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार का इनामियां बदमाश घायल हो गया। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध तमंचा जिंदा कारतूस बाइक और नगदी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि मंगलवार की रात गाजीपुर थाना अध्यक्ष विनोद मिश्रा अपनी टीम के साथ इन्द्रो पुल के पास चेकिंग कर रहे थे, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक से आता हुआ दिखायी दिया। 

रोकने का इशारा करने पर उसने  भागने का प्रयास किया। लेकिन वह मोटर साइकिल से फिसलकर गिर पड़ा । अपने आप को घिरता हुआ देख वह पुलिस पार्टी पर फायर करने लगा। जबाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। फायरिंग में सैफुल्ला निवासी ग्राम शोहदमऊ थाना सुल्तानपुर घोष घायल हो गया। 

आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर, पंजीकृत गैग का सदस्य व गैगेस्टर एक्ट के मुकदमें में 25 हजार रुपये का इनामिया वांछित अपराधी है। अभियुक्त के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों पर 12 से अधिक मुकदमें पंजीकृत है।

ये भी पढ़ें- Kannauj: नवाब सिंह यादव मामला: रेप केस में पीड़िता की बुआ गिरफ्तार, कई अहम सबूत बरामद

संबंधित समाचार