Fatehpur: संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस ने मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

असोथर थाना क्षेत्र के द्वारिका दुबे का डेरा मजरे सरकंडी के रहने वाले सुरेश दुबे के बुआ का पुत्र रवि शंकर दुबे (70) निवासी दतौली थाना ललौली पिछले 50 वर्ष से रह रहा था। रवि शंकर ने शादी नहीं की थी। जिसकी मंगलवार की शाम उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसकी सूचना सुरेश दुबे ने अपने बुआ के यहां फोन कर सूचना दी। 

मौके पर पहुंचे परिजनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का कारण जानने के लिए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि परिजनों के सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आगे की जांच पड़ताल की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur: रद पंजीयन वाले वाहनों की पकड़ के लिए होगी नाकेबंदी, एआरटीओ ने कही यह बात...

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता