आगराः होर्डिंग पर छोटा फोटो देखकर बिफरे नेता जी...कार्यकर्ता के साथ बीच सड़क पर हुई कहासुनी, देखें- VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। जहां भाजपा के शीर्ष नेता कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की नसीहत दे रहे हैं वहीं आगरा में कुछ और ही माहौल देखने को मिला। भाजपा विधायक और एक कार्यकर्ता की बीच सड़क पर बहस हो गई। विवाद होता देख भीड़ भी लग गई। कार्यकर्ता ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। 

दरअसल, आगरा में 26 अगस्त को दुर्गा दास राठौर की प्रतिमा का लोकार्पण करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। कैंट क्षेत्र के पुरानी मंडी चौराहे पर जहां उनका कार्यक्रम हैं, वहां पर भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने होर्डिंग लगा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता राजेश राठौर ने भी एक होर्डिंग लगवाया है। जिसमें आगरा छावनी से विधायक डा. जीएस धर्मेश का फोटो छोटा लगा हुआ था। 

जिसे लेकर विधायक जी नाराज हो गए। उन्होंने सड़क पर कार्यकर्ता की क्लास लगाना शुरू कर दी। कार्यकर्ता भी उनसे भिड़ गया। उसने बताया कि पहले विधायक जी ने उसे फोन पर हड़काया और फिर मौके पर आकर उसका होर्डिंग ही हटवाया दिया। विधायक और कार्यकर्ता के बीच हुई कहासुनी का ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल ऑडियो और वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें- Jalaun: गैर इरादतन हत्या के दोषी को मिला दस वर्ष का कारावास, 25 हजार रुपये का लगा जुर्माना

 

संबंधित समाचार