आगरा: किशोरी से पड़ोसी के ड्राइवर ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। सदर थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में किशोरी के संग दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी फरार हो गया है, उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एक कॉलोनी की रहने वाली किशोरी के संग पड़ोसी के ड्राइवर ने दुष्कर्म के वारदात को अंजाम दिया।

सूचना पर एसीपी सदर सुकन्या शर्मा मौके पर पहुंचीं और उन्होंने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक फतेहपुर सीकरी क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें:-LDA की बड़ी कार्रवाई: कॉलोनी निर्माण ध्वस्त, पांच मंजिला कॉम्पलेक्स सील, जानें वजह

संबंधित समाचार