बरेली:कलेक्ट्रेट पर बाबूओं की हड़ताल...सभी कार्यालयों पर लटका ताला तो फरियादी परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पुरानी पेंशन बहाली समेत 22 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना

बरेली, अमृत विचार। पुरानी पेंशन बहाल करने समेत 22 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट और तहसीलों के समस्त कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कलेक्ट्रेट के सभी कार्यालय बंद कर कर्मचारी परिसर में टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए।

कर्मचारियों ने नारेबाजी की और मांगों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार से मांग की। वहीं कर्मचारियों की हड़ताल करने की वजह से डीएम समेत अन्य अफसर भी नहीं बैठे। इस दौरान विभिन्न कामों से कलेक्ट्रेट आने वाले फरियादी परेशान हो रहे हैं। जिलेभर से लोग सुबह ही पहुंच जाते हैं। सर्वाधिक ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। कलेक्ट्रेट के कई कक्षों में ताला लटका है कई की कुंडी लगी है।

संबंधित समाचार