बलिया: पड़ोसी ने 13 वर्षीया लड़की के साथ किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिय। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में एक किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में उसके पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि उभांव थाना क्षेत्र के एक कस्बे की 13 वर्षीय लड़की के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले आलोक नामक युवक ने बुधवार दोपहर बलात्कार किया। 

घटना के समय किशोरी की मां अपनी छोटी बेटी का इलाज कराने गई थी। इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर बुधवार को आलोक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वह जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर मठिया गांव का रहने वाला है। किशोरी के घर से सटा उसका ननिहाल है जहां वह रह रहा था।  

यह भी पढ़ें:-LDA की बड़ी कार्रवाई: कॉलोनी निर्माण ध्वस्त, पांच मंजिला कॉम्पलेक्स सील, जानें वजह

संबंधित समाचार