फूफा ने किया मानसिक कमजोर नाबालिग से दुष्कर्म : जान से मारने की धमकी दी, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। कर्वी कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके बहनोई ने उसकी मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग बेटी से दुराचार किया। साथ ही धमकाया कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

पीड़ित पिता ने बताया कि नौ अप्रैल को उसकी 15 वर्षीया बेटी, जो मानसिक रूप से कमजोर है, घर में अकेली थी। उसका सगा बहनोई घर में घुसा और टाफी देने के बहाने जहरीला पदार्थ खिलाकर मुंह में कपड़ा बांधकर उसके साथ दुराचार किया। साथ ही धमकी दे गया कि फिर आएगा और किसी से बताया तो जान से मार देगा। उसने बताया कि उसने लोकलाज के डर से थाने में रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई।

भुक्तभोगी पिता का आरोप है कि इसके बाद बीते दिनों आरोपी रास्ते में मिला और यह कहकर धमकाया कि तुमने घटना को कई लोगों को बता दिया है, वह उसे और उसकी बेटी को जान से मार देगा। वह फौज में है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उसने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी, अब मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

संबंधित समाचार