आज का राशिफल। 23 अगस्त, 2024

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष     

आज आंखों में दर्द और जलन की समस्या हो सकती है। आपको घर परिवार में अपमान झेलना पड़ सकता है। अनावश्यक मुद्दों के कारण घर मे बहसबाजी हो सकती है। यदि आप विदेश यात्रा कर रहे हैं तो कृपया अपने जरूरी दस्तावेजों को साथ रखें।

वृष

आज निर्यात संबंधी कार्यों में बड़ी डील हो सकती है। बच्चों को जिद्दी न बनाएं। उन्हें अनुशासन के दायरे में रखें। मित्रों की मदद से बिजनेस में बड़ा लाभ होगा। किसी अच्छी आदत को अपनाने का संकल्प ले सकते हैं।

मिथुन

आज का दिन व्यापार के लिए अनुकूल है। आपको ऐसे खर्चे करने पड़ सकते है,जिसके लिए आपका बजट पर्याप्त नहीं है। सरकारी कार्यों की उलझनें दूर होंगी। अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन व शाबाशी मिल सकती है।

कर्क

आज महिलाओं को अपने सहकर्मियों से सावधान रहना चाहिए। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। चिड़चिड़ेपन के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। विदेश में जॉब की रुकावटें दूर होंगी। संतान का मनोबल बढ़ाने की कोशिश करें।

सिंह

आज कार्यक्षेत्र में अचानक काम को लेकर तनाव हो सकता है। अपने अवसरों को पहचानें और उन्हें भुनाने का प्रयास करें। निर्माण कार्यों में जल्दबाजी न करें अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। आप धन के मामले में चूक कर सकते हैं।

कन्या

आज परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। आपको व्यवसाय में बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर जोरों से चर्चा हो सकती है। जॉब बदलने का विचार बनाएंगे।

तुला

आज लोग आपसे द्वेष भाव रख सकते है। आपको उच्च पद और नेतृत्व का अवसर प्राप्त होगा। रिश्तेदारों पर ज्यादा विश्वास न करें। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करें। लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। पुरानी उधारी चुकाने में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक

आज सरकारी कार्यों में अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें। नजदीकी व्यक्तियों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। विद्यार्थी पढ़ाई और परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आपकी वाक् शैली की प्रशंसा होगी। क्रोध को अपने व्यक्तित्व पर हावी न होने दें।

धनु

आज विवाहेतर संबंधों की तरफ आप प्रवृत्त होंगे। परिजनों के साथ अपने व्यवहार को अच्छा रखें। एलर्जी और खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। कारोबार में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी।

मकर

आज ऑफिस में बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। करियर की समस्याओं का निवारण होगा। परोपकार में धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन जबरदस्त रहने वाला है। जॉब में पदोन्नति होने की संभावना है। संतान के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ

आज किसी मित्र के साथ डिनर पर जा सकते हैं। शाम के समय किसी व्यावसायिक यात्रा के लिए जाने की संभावना बन रही है। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। आपका व्यवहार लोगों के लिए मधुर रहेगा।

मीन

आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े संवेदनशील रहेंगे। कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। मनोरंजन में आप धन खर्च कर सकते हैं। आपको किसी परेशानी से छुटकारा मिलने वाली है।