थाईलैंड ने की नए संक्रामक एमपॉक्स स्ट्रेन के पहले मामले की पुष्टि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बैंकॉक। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में नए अधिक संक्रामक एमपॉक्स स्ट्रेन के पहले मामले की पुष्टि की है। थाई स्वास्थ्य मंत्रालय ने एमपॉक्स वायरस के नए संभावित रूप से अधिक खतरनाक क्लेड 1बी स्ट्रेन के देश में पहले मामले की पुष्टि की। 

यह वायरस पहले एक 66 वर्षीय मरीज में पाया गया था, जो 14 अगस्त को अफ्रीका से थाईलैंड आया था और उस दौरान उसमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे लेकिन लक्षण दिखने के बाद उसमें एम पॉक्स की पुष्टि हो पायी थी। मंत्रालय के रोग नियंत्रण विभाग ने गुरुवार को एक बयान में कहा,  रोग नियंत्रण विभाग ने मंत्रालय के विज्ञान विभाग द्वारा किए गए एक अध्ययन के परिणाम जारी किए हैं, जिसमें एमपॉक्स के क्लेड 1बी स्ट्रेन का पता लगाने की पुष्टि की गई है।

 क्लेड 1बी स्ट्रेन को देश में पहले पाए गए क्लेड 1 और क्लेड 2 स्ट्रेन की तुलना में अधिक संक्रामक माना जाता है। मंत्रालय ने पहले कहा था कि यह हवा के माध्यम से फैलता है हालांकि यह कोविड-19 जितना आसानी से नहीं फैलता है। मंत्रालय के अनुसार बीमारी आमतौर पर गंभीर स्थिति में नहीं पहुंचती है और रोगी बिना गहन चिकित्सा उपचार के ठीक हो जाते हैं। कमजोर प्रतिरक्षा के मामलों में बीमारी अधिक गंभीर रूप ले सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पिछले सप्ताह अफ्रीका में एमपॉक्स प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था।

ये भी पढे़ं : कमला हैरिस ने स्वीकार की डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी, बोलीं- मैं ऐसी राष्ट्रपति बनूंगी जिसके पास कॉमन सेंस होगा...

 

 

संबंधित समाचार