बहराइच में खौफनाक हादसा: पोल तोड़कर मंदिर में घुसी ट्रक, दो की मौत, आधा दर्जन घायल.., देखें वीडियो
जरवल रोड/बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ-गोंडा मार्ग पर जरवल रोड में बिजली के पोल को तोड़ते हुए अनियंत्रित ट्रक दुर्गा मंदिर में घुस गया। हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस द्वारा बाहर निकलवाकर इलाज के लिए अस्पताल भेज जा रहा है।

जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र के तूफानी चौराहा पर बस स्टॉप स्थित है। बस स्टॉप के पास ही दुर्गा मंदिर स्थित है। मंदिर में शुक्रवार दोपहर में बेड का लोग दिनचर्या का काम कर रहे थे। किसी दौरान लखनऊ से आ रही एक ट्रक अनियंत्रित हो गई जिससे वह विद्युत पोलों को तोड़ते हुए मंदिर में जा घुसा। जिसके नीचे दबकर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मृतकों के शिनाख्त में लगी हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष बृज प्रसाद ने बताया कि घायलों और मृतकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
बहराइच
— Amrit Vichar (@AmritVichar) August 23, 2024
पोल तोड़कर मंदिर में घुसी ट्रक
हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत
आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
लखनऊ गोंडा मार्ग पर हुआ हादसा #bahraichpolice #Bahraich #Video #Accident #UttarPradesh pic.twitter.com/ITRKuGzl7R
यह भी पढ़ें:-UPPolice Exam: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से, परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे अभ्यर्थी
