PM Modi Ukraine Visit : पहले जेलेंस्की को गले लगाया, फिर रखा कंधे पर हाथ...राष्ट्रपति Volodymyr से इस अंदाज में मिले पीएम मोदी
कीव। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यूक्रेन दौरे पर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कीव में राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेता यूक्रेन नेशनल म्यूजिम पहुंचे, जहां दोनों नेताओं ने रूस और यूक्रेन युद्ध में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी। जेलेंस्की से पीएम मोदी का मिलने का अंदाज काफी जुदा रहा। पीएम मोदी ने आगे बढ़कर जेलेंस्की से हाथ मिलाने के बाद उनको गले लगाया। इसके बाद वह जेलेंस्की के कंधे पर हाथ रखकर उनके साथ बातचीत करते रहे।
PM Modi Ukraine Visit : पहले जेलेंस्की को गले लगाया, फिर रखा कंधे पर हाथ...राष्ट्रपति Volodymyr से इस अंदाज में मिले पीएम मोदी #PMModiInUkraine@meaindia@pmoindia @narendramodi pic.twitter.com/04y4P9E7vk
— Amrit Vichar (@AmritVichar) August 23, 2024
यूक्रेन में ट्रेन से बाहर निकले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड की स्पेशल रेल फोर्स वन ट्रेन से कीव पहुंचे हैं। कीव स्टेशन पर जैसे ही पीएम मोदी ट्रेन से बाहर निकले तो यूक्रेन के कई वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों ने हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कीव के AV फोमिन बॉटनिकल गार्डन में महात्मा गांधी की कांस्य की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित किए। इस प्रतिमा को महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर 2020 में स्थापित किया गया था।
यूक्रेन में ट्रेन से बाहर निकले पीएम मोदी #PMModiInUkraine@meaindia@narendramodi #ZelenskyyWarHero pic.twitter.com/9WkxM3eXHH
— Amrit Vichar (@AmritVichar) August 23, 2024
यूक्रेन पहुंचने पर स्वागत से अभिभूत हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
Reached Kyiv earlier this morning. The Indian community accorded a very warm welcome. pic.twitter.com/oYEV71BTlv
— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2024
ये भी पढ़ें : PM Modi Ukraine Visit : कीव पहुंचे PM मोदी, 'भारत माता की जय' के साथ हुआ जोरदार स्वागत...राष्ट्रपति जेलेंस्की से होगी मुलाकात
