अयोध्या: शराब का पैसा मांगने पर मनबढ़ों ने सेल्समैन को बुरी तरह से पीटा, घायल...चार गिरफ्तार  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पूराबाजार/अयोध्या, अमृत विचार। शराब का पैसा मांगने पर मनबढ़ ने सेल्समैन को जमकर पीटा जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है जिसमें आरोपी सेल्समैन से उलझते दिखाई दे रहे हैं। 

यह घटना महराजगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर अरवत स्थिति अंग्रेजी शराब की दुकान पर बुधवार देर रात की है। पुलिस को दिए गए तहरीर में सेल्समैन संदीप पाल ने कहा है कि बुधवार की रात लगभग नौ बजे बगल गांव के कल्याणपुर बरौली निवासी भूपेन्द्र सिंह चार पांच अज्ञात साथियों के साथ आए और अंग्रेजी शराब की मांग की। शराब देने के बाद जब पैसों की मांग की तो आक्रामक हो गए और दुकान का गेट तोड़कर अंदर घुस गए। लाठी डंडों से पिटाई करने लगे। घंटों तांडव मचाने के बाद भाग निकले। मारपीट की घटना में उसके सिर व अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। थाना अध्यक्ष महाराजगंज अमरजीत सिंह ने बताया इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
 
ये भी पढ़ें- अयोध्या: दुष्कर्म के आरोपी फाइनेंसर को 12 साल की सजा, लगा इतने का जुर्माना

संबंधित समाचार