अंबेडकरनगर: एंटी करप्शन टीम का एक्शन, लेखपाल को दौड़ाकर पकड़ा...10 हजार की ले रहा था रिश्वत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। जनपद के भीटी तहसील क्षेत्र के खंडहरा गांव में तैनात लेखपाल जितेंद्र वर्मा को घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अयोध्या की एंटी करप्शन टीम ने पैमाइश के नाम पर दस हजार रुपए घूस लेते लेखपाल को गिरफ्तार किया है। लेखपाल के घूस मांगने की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की गई थी। 

बता दें कि महरुआ थाना क्षेत्र के खड़हरा गांव के लेखपाल जितेंद्र कुमार वर्मा पर गांव निवासी संदीप ने पैमाइश के नाम पर घूस मांगने की शिकायत एंटी करप्शन टीम अयोध्या से किया था। जमीन को नापके के नाम पर लेखपाल ने रुपए की मांग किया। जिसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने शनिवार को लेखपाल जितेंद्र वर्मा को दस हजार रुपए घूस लेते महरुआ के खड़हरा से गिरफ्तार किया है। घूस के रुपए लेकर लेखपाल एंटीकरप्शन की टीम को देखकर भागने लगा। जिसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेकर भाग रहे लेखपाल को दौड़ाकर पकड़ा। जिसके बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी लेखपाल को थाने ले गई।

ये भी पढ़ें- अम्बेडकरनगर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, संगठन की सदस्यता संगठन की आत्मा है

संबंधित समाचार