बहराइच: सिपाही भर्ती परीक्षा...अभ्यर्थियों के लिए नगर पालिका ने बनवाये दो रैन बसेरे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डीएम के निर्देश पर ईओ ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर दी सुविधा

बहराइच, अमृत विचार। सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों की समस्या को देखते हुए नगर पालिका को अस्थाई रन बसेरे बनवाने के निर्देश दिए है। जिसके तहत नगर पालिका की ओर से बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के निकट रैन बसेरा बनवाया गया है।

प्रदेश के साथ जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा चल रही है। इसके लिए जिले के 11 केंद्रों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के लिए रेल और बस स्टैंड के निकट अभ्यर्थियों की भीड़ रहती है। सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने नगर पालिका परिषद बहराइच की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह को अस्थाई रैन बसेरे बनवाने के निर्देश दिए। 

ईओ प्रमिता सिंह ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन परिसर में आज थायराइड बसेरा बनवाया गया है। यहां पर नगर पालिका के कर्मचारियों के तैनाती की गई है पानी और प्रसाधन की सुविधा दी गई है। उन्होंने बताया कि शाम के समय विभिन्न जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों को चाय और नाश्ते की भी सुविधा दी जा रही है। ईओ ने बताया कि 31 जुलाई तक सभी रैन बसेरे संचालित रहेंगे।

ये भी पढ़ें- बहराइच: उलाहना देना पड़ा महंगा...महिला पर चाकू से हमला, गर्दन काटने का किया प्रयास

संबंधित समाचार